फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी मार्केट में दुकानों के बाहर ठग ने लगा दिया अपना क्यूआर कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों के खाते में नहीं पहुंचे रुपये तो फर्जीवाड़े का पता चला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी पांच नंबर मार्केट में सिगरेट के खोखे समेत अन्य दुकानों पर कोई ठग अपना क्यूआर कोड लगा गया। रविवार सुबह दुकानें खुलीं और यहां ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करने लगे तो दुकान में रखे स्पीकर पर पेमेंट रिसीव की आवाज नहीं आई। जबकि ग्राहकों ने कहा कि वो तो पेमेंट कर चुके हैं। तब तक पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तब तक तीन दुकानों की बिक्री के 2880 रुपये आरोपियों के बैंक खाते में चले गए । समय रहते फर्जीवाड़े का पता चलने से अधिक नुकसान नहीं हो सका। जिस खाते में पेमेंट जा रही थी वो किसी छोटू तिवारी के नाम पर है।
मामले का पता चलने पर पुलिस की टीम मार्केट में पहुंची। यहां 7 दुकानों व खोखों पर लगे ठग के इस क्यूआर कोड को हटवाया गया। एनआईटी पांच नंबर मार्केट में काफी संख्या में दुकानें हैं। बाजार में रेहड़ी-पटरी लगाकर भी काफी लोग रोजी-रोटी कमाते हैं। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह किसी ने यहां मार्केट की कुछ दुकानों के बाहर अपना क्यूआर कोड लगा दिया। दुकानदारों का उस क्यूआर कोड पर ध्यान नहीं गया। एक ग्राहक के पैसे भेजने पर जब संबंधित दुकानदार के पास ट्रांजेक्शन का संदेश नहीं पहुंचा तो उसने अपने बैंक खाते संख्या की जांच की। उसके बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे थे। इसके बाद ग्राहक की पेमेंट डिटेल को चेक किया तो पता चला कि ये तो किसी अन्य नाम से खाते में गए हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर देखा गया तो ये छोटू तिवारी नाम दिखा रहा था। पड़ोसी दुकानदारों को इस बारे में बताया तो कई के स्कैनर पर ये फर्जी स्कैनर चिपका हुआ मिला। डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने यहां पहुंचकर जांच की और सात दुकानों के बाहर लगे क्यूआर कोड को हटाकर जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी थाना एसएचओ पूनम कुमारी ने बताया कि शक है कि किसी ने सुबह में दुकानों के बाहर क्यूआर कोड चस्पा कर दिया। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें