फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिद्धदाता आश्रम में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गणेश चतुर्थी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश के दिव्य विग्रह का पंचामृत अभिषेक और विशेष पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


पूजन के बाद पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश सभी प्रकार के विघ्नों का हरण करने वाले और प्रथम पूज्य देव हैं। वे देवाधिदेव महादेव के अंश होने के साथ सृष्टि के प्रथम संपादक भी माने जाते हैं। महर्षि वेदव्यास के मुख से उच्चारित गूढ़ वैदिक ग्रंथों को भगवान गणेश ने अपनी लेखनी से लिपिबद्ध किया और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें