फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्सटॉर्शन का आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी पर शख्स के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का है आरोप
विज्ञापन

-तीन मोबाइल बरामद हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नूंह पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है । आरोपी ने पंजाब में रहने वाले एक व्यक्ति को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। इस मामलें में आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक फोन सेक्सटॉर्शन के लिए इस्तेमाल वीडियो बनाने में प्रयोग किया गया था ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम रफीक पुत्र सरफुद्दीन है जो नई गांव थाना बिछोर जिला नूंह का निवासी है। पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एसएएस नगर मोहाली में गत 24 दिसम्बर को एफआईआर दर्ज की गई थी। निरीक्षक सुभाष प्रभारी अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए। जांच में पता चला कि इनमें से एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर सेक्सटॉर्शन करने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल नंबर से मोहाली क्षेत्र में एक अन्य साइबर शिकायत भी दर्ज पाई गई है। आरोपी को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एसएएस नगर के सुपुर्द कर दिया गया है। नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की सेक्सटॉर्शन या ब्लैकमेल की धमकी मिलती है तो तुरंत डायल नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर क्राइम थाना नूंह में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें