फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों ने जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में शिक्षकों सहित 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ ली।

नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि ऐसा जहर है जो व्यक्ति के भविष्य, परिवार और स्वास्थ्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने स्मैक, गांजा, शराब, तंबाकू और ई-सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में कठोर सजा और भारी जुर्माने के प्रावधानों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी की सूचना हेल्पलाइन 1933, डायल-112 या नजदीकी थाने में देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें