फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीसीटीवी में तीन-चार बार प्रधानाचार्य कार्यालय में आती-जाती दिखी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की मौत : पांच मिनट तक कक्षा के बाहर खड़ी रही, कुर्सी पर भी बैठी
विज्ञापन

पुलिस ने प्रिंसिपल समेत स्टाफ से दो घंटे की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजीपुर रोड स्थित निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के मामले में पुलिस ने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में छात्रा घटना से पहले तीन से चार बार प्रधानाचार्य के कार्यालय में आती-जाती दिखाई दे रही है। वह करीब पांच मिनट तक कक्षा के बाहर खड़ी रही और कुछ देर बाहर रखी कुर्सी पर भी बैठी दिखाई दी।


बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर करीब दो घंटे तक प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस छात्रा की मौत से पहले स्कूल में हुई घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल में छात्रा के पास वेज बिरयानी थी। पुलिस के अनुसार छात्रा घर से बिरयानी लेकर नहीं गई थी और न ही स्कूल में बिरयानी मिलती है। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि छात्रा को बिरयानी किसने दी।
विज्ञापन




पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी प्रधानाचार्य और महिला हेडमास्टर के कथित प्रताड़ना से परेशान थी। उनका आरोप है कि कक्षा में बिरयानी खाने पर छात्रा को बाहर खड़ा कर दिया गया था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने छत से छलांग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन




पिता के अनुसार उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज भी देखी है। उनका दावा है कि घटना से पहले उनकी बेटी करीब डेढ़ घंटे तक प्रधानाचार्य के कमरे में रही थी। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकली और स्कूल की छत पर पहुंच गई। बता दें कि मंगलवार को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, स्कूल स्टाफ के बयान और बिरयानी से जुड़े घटनाक्रम को जांच का हिस्सा बनाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें