फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना मंडी में आढ़तियों और एफपीओ के बीच खिंचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मोहना मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर दो संगठन आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मंडी में गेहूं की खरीद करने के लिए फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशंस (एफपीओ) के कर्मचारी अपने साजो सामान के साथ मोहना मंडी में पहुंचे। जैसे ही बैठने के लिए टेंट लगाने का प्रयास किया तो इनका मंडी में उपस्थित आढ़तियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के चलते एफपीओ के कर्मचारी वापस चले गए।
विज्ञापन

इस क्रम में मोहना मंडी के व्यापार मंडल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि मंडी में आढ़तियों के अलावा किसी संगठन को यहां से गेहूं की खरीद नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए आढ़ती संबंधित संगठन का विरोध करेंगे और 5 अप्रैल को प्रदेश भर के आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया जाएगा, जिसके लिए जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ एफपीओ के निदेशक अश्वनी कुमार व दीपक कुमार ने बताया कि उनके संगठन द्वारा धान की फसल की खरीद भी की गई थी, लेकिन तब उनका किसी न विरोध नहीं किया, लेकिन शनिवार को जैसे ही कर्मचारी पहुंचे तो आढ़तियों ने विरोध कर दिया, जबकि हमारे पास पंचकूला से पारित किए गए लिखित आदेश है।
विज्ञापन

एफपीओ को पंचकूला से मंडी में फसल की बिक्री करने का पत्र है, जिसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। मोहना मंडी में फिलहाल एक एफपीओ की अनुमति हमारे पास आई है।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार, सहायक मार्केट कमेटी मोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें