फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा भारी, सवा तीन लाख रुपये गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दयाल नगर निवासी एक महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। दिल्ली की एक महिला ने उसे अपनी मित्र बनाया और सोने में निवेश कर जल्द पैसा दोगुना करने का लालच देकर उससे करीब सवा तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने महिला मित्र के कहने पर पैसे लगाए और बाद में कंपनी ने अपना शोरूम बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दयाल नगर निवासी गीता ने पुलिस को बताया कि उसकी कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिये दिल्ली निवासी चंचल से दोस्ती हुई थी। चंचल ने उसे सोने में निवेश कर जल्द पैसे को दोगुना करने का लालच दिया और उससे लाखों रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। आरोप है कि चंचल ने फरीदाबाद की ही एक कंपनी में पैसे लगाने की बात कही थी। गीता उसकी बातों में आ गई और उसने चंचल के कहने पर कंपनी की निर्देशक रेनु के बैंक खाते में पैसे भेज दिए। तीन महीने तक कंपनी के लोगों ने उसे 90 हजार रुपये दिए। उसके बाद चंचल ने कहा कि कंपनी बंद हो गई है। पुलिस ने कंपनी से जुड़े अमन गोयल, आकाश गोयल, चंचल व रेनु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें