फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेढ़ करोड़ की लागत से गलियों और रास्तों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की कई कॉलोनियों की बदलेगी सूरत, मुख्य मार्गों के साथ छोटे रास्ते व गलियों का भी तेजी से किया जा रहा विकास
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। निगम क्षेत्र में आने वाली कई कॉलोनियों में विकास के लिए निगम ने रोडमैप तैयार कर लिया है। निगम की तरफ से पूरे विकास कार्य के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। विकास योजना के तहत व्यापक स्तर पर सड़क और गली निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

वार्ड-28 फरीदाबाद के उन इलाकों में शामिल है जहां आबादी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन बुनियादी सुविधाएं उस रफ्तार से विकसित नहीं हो पाईं हैं। कई गलियां ऐसी हैं जहां बरसात में पानी भर जाता है और सामान्य दिनों में भी गड्ढों के कारण लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों की तरफ से इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। अब निगम ने बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट को पास कर सभी इलाकों में विकास कार्य करवा रहा है। इसी क्रम में चार कॉलोनियों में विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन



इस विकास योजना के तहत वार्ड-28 के कई प्रमुख हिस्सों को शामिल किया गया है। सरपंच कॉलोनी, सूरदास कॉलोनी, धीरज नगर और टीटू कॉलोनी की महत्वपूर्ण गलियां इस योजना का हिस्सा हैं। इसके साथ ही तिलपत मवई रोड से जुड़े कई रास्तों, हरकेश नगर की पॉप कॉलोनी और धीरज नगर की मुख्य गलियों का भी नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। 22 किला रेवेन्यू रास्ते को दुरुस्त करने का काम भी इसी योजना के अंतर्गत प्रस्तावित है, जिससे आसपास के लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी।

नगर निगम की ओर से बताया गया है कि इस बार निर्माण कार्य को खास ध्यान रखकर बनाया जाएगा। इस बार होने वाले कार्य में टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। गलियों और रास्तों में इंटरलॉकिंग कंक्रीट ब्लॉक यानी पेवर ब्लॉक का उपयोग किया जाएगा। इससे सड़कें मजबूत होने के साथ बारिश के दौरान पानी की निकासी भी जल्दी होगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे जलभराव की पुरानी समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन



पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य

नगर निगम ने इस पूरी योजना के लिए समय सीमा भी तय की है। अधिकारियों के अनुसार सभी विकास कार्यों को करीब पांच महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का दावा है कि काम की नियमित निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। वार्ड-28 में होने वाला इस विकास कार्य से का सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। खराब रास्तों के कारण इलाके में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। वहीं दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी इनके कारण हादसों का सामना करना पड़ता है। वार्ड-28 के निवासियों में इस योजना को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि सड़कें और गलियां ठीक होने से इलाके की साफ-सफाई भी ठीक से हो सकेगी।
वर्जन

निगम की तरफ से हर स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, मुख्य सड़कों के साथ गलियों का विकास कार्य भी किया जा रहा है। -अजय, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें