फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के आगे बने चबूतरों को तोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। शहर के विभिन्न बाजारों में रेहड़ी, तख्त व सामान बिक्री के नाम पर किए अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने एक बार फिर से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को परिषद में भवन निरीक्षक के पद पर तैनात चिम्मनलाल तेवतिया ने दर्जनों कर्मचारियों के साथ विभिन्न जगहों से अतिक्रमण को हटवा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भगवान परशुराम चौक पर प्रशासन का पीला पंजा चलते ही रेहड़ी लगाने वालों के अलावा चौराहे पर अतिक्रमण करने वालों में हडकंप मच गया और वह अपने अपने सामान को सुरक्षित जगहों पर ले गए। परिषद द्वारा इस चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लगने वाली रेहडिय़ों को भी खदेड दिया। परिषद की इस कार्रवाई के दौरान राजमार्ग प्राधिकारण के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाजार और चौराहों पर लगातार किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को मिल रही थीं। जिन पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। राजीव गांधी चौक से नगला रोड, रेलवे चौक, भगवान परशुराम चौक व पुरानी तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन के माध्यम से दुकानों के आगे बनाए गए पक्के चबूतरों को तोडने के अलावा दुकानों के बाहर लगे टीन शैडों को हटाया गया। शहर के जगजीवनराम चौक से राजीव गांधी चौक और भगवान परशुराम चौक व रेलवे चौक पर रेहडी वाले, चाय के खोखा, तंदूरी रोटी व फास्ट फूड बिक्री के नाम पर अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें