फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजार में नजर आ रही स्वदेशी की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में बने सामान को प्राथमिकता दे रहे हैं लोग, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

नीरज धर

फरीदाबाद। दिवाली नजदीक आते ही फरीदाबाद के बाजारों में रौनक लौट आई है। रोशनी, खुशियों और सजावट के इस पर्व पर लोग अपने घरों को आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह के सजावटी सामान खरीद रहे हैं। एनआईटी पांच मार्केट, बल्लभगढ़ मार्केट और सेक्टरों की दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार खरीदारों में एक दिलचस्प रुझान देखने को मिल रहा है। लोग मेड इन इंडिया उत्पादों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

सजावटी सामानों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों की बिक्री करने वाले दुकानदार मोनू ने बताया कि इस साल ग्राहकों की सोच में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। कई ग्राहक अब खरीदारी से पहले पूछते हैं कि यह झालर या बल्ब भारत में बना है या नहीं। जो उत्पाद भारतीय कंपनियों के हैं उन्हें लोग खुशी-खुशी खरीदते हैं। सोनू का कहना है कि वोकल फॉर लोकल की भावना अब बाजार में स्पष्ट रूप से नजर आने लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हालांकि अभी भी कुछ खरीदार ऐसे हैं जिन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सामान देशी है या विदेशी, लेकिन अब बड़ी संख्या में लोग स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कुछ ग्राहक यह भी कहते हैं कि त्यौहार भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं, इसलिए कोशिश यही रहती है कि इस्तेमाल किया जाने वाला सामान भी मेड इन इंडिया हो।

एनआईटी पांच मार्केट के एक अन्य व्यापारी ने बताया कि जैसे-जैसे दिवाली नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हर दिन बिक्री बढ़ रही है। खासतौर पर झालरें, सजावटी बल्ब, दीये, रंगोली और घर की सजावट से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिमांड सबसे ज्यादा है। दुकानदार ने बताया कि इस बार भारतीय कंपनियों के उत्पादों की पैकिंग और डिजाइनिंग भी काफी आकर्षक है, जो ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। मार्केट के एक और दुकानदार प्रमोद का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक बाजारों में चीन में बने सस्ते उत्पादों की भरमार रहती थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। अब ग्राहक यह मानने लगे हैं कि भारतीय उत्पाद न केवल गुणवत्तापूर्ण हैं बल्कि टिकाऊ भी हैं।
विज्ञापन


दिवाली से पहले ही बढ़ी बिक्री
व्यापारियों के अनुसार इस साल त्योहार से पहले ही बिक्री पिछले साल की तुलना में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। उनका अनुमान है कि आने वाले दिनों में, खासकर धनतेरस और दिवाली के सप्ताह में यह बिक्री रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती है।व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि ''''मेड इन इंडिया'''' की बढ़ती मांग न केवल उपभोक्ता जागरूकता का संकेत है, बल्कि यह देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है। फरीदाबाद जैसे औद्योगिक शहर में स्थानीय उत्पादन और बिक्री का यह बढ़ता रुझान आने वाले समय में छोटे निर्माताओं और व्यापारियों के लिए नए अवसर खोल सकता है। आगामी त्योहारों पर यह स्पष्ट है कि अब दिवाली सिर्फ घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि देशी उद्योगों को भी नई रोशनी देने का पर्व बनती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें