फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूलों के जरिये युवाओं में भरी जा रही राष्ट्र निर्माण की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में माय भारत कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी और निजी विद्यालयों के माध्यम से देश के युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के लिए मेरा युवा भारत अभियान तेजी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में सेक्टर-91 स्थित जयपी पब्लिक स्कूल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश सेवा, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 293 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा कुमार ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और स्वास्थ्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें