फरीदाबाद। प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत फरीदाबाद जिले में भी जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के समापन पर फरीदाबाद समेत देश के पांच शहरों में ‘जन सेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट तक’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान के उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों को अपना-अपना विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।