फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: द रॉयल स्ट्राइक्स ने बीटी-24 को 4 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवम त्यागी बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना भूमि क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में द रॉयल स्ट्राइक्स ने बीटी-24 को चार विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीटी-24 की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम त्यागी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 108 रनों की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


वहीं, हितेश ने 25 रन का योगदान दिया। द रॉयल स्ट्राइक्स के लिए निखिल ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अमित, हरिंदर और योगेश को 1-1 विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी को आई द रॉयल स्ट्राइक्स ने 16.4 ओवरों में ही 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए अनमोल आहूजा ने 29 गेंदों में 62 रन और योगेश ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। बीटी-24 के लिए योगेश कौशल ने 3 विकेट झटके। शानदार शतक के लिए शिवम त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें