फरीदाबाद। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से शनिवार की दोपहर को कल्पना चावला सिटी पार्क से लेकर आकाश सिनेमा तक की सड़क को बंद कर दिया है। यह मार्ग अगले 15 दिन तक बंद रहेगा।
मोहना एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जहां शुक्रवार को चंदावली से बल्लभगढ़ के रास्ते को बंद किया था। वहीं, शनिवार को मुकेश कॉलोनी के मार्ग को आकाश सिनेमा के पास बंद कर दिया है। कल्पना चावला सिटी पार्क के कार्नर पर भारी पत्थर लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया है। आने वाले दिनों में मोहना रोड को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है ताकि यहां पर पिलर डालने और सीवर लाइन को बदलने का काम आसानी से किया जा सके। कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि मार्ग को बंद नहीं करेंगे तो पिलर डालने का काम पूरा नहीं हो सकता। संवाद