फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमआईएस पोर्टल पर दर्ज होगा स्कूल छोड़ चुके छात्रों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। जिले में स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब सरकारी और निजी सभी विद्यालयों को ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



नई व्यवस्था के तहत यदि कोई विद्यार्थी स्कूल छोड़ता है तो उसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इसमें छात्र की ओर से पढ़ाई छोड़ने का कारण, वर्तमान स्थिति, किसी अन्य विद्यालय में दाखिला लेने की जानकारी और उसके आगे की शैक्षणिक स्थिति को अपडेट करना आवश्यक रहेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न कारणों से स्कूल छोड़ देते हैं। जिनमें से कई दूसरे विद्यालयों में भी दाखिला नहीं लेते। ऐसे में उनका रिकॉर्ड ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें