फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के 124 निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई के तहत दाखिले में लापरवाही पर विभाग लगाएगा जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में 124 निजी स्कूलों की सूची तैयार की गई है जिन्होंने निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत गरीब वर्ग के बच्चों को दाखिला नहीं दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित निदेशालय में इन स्कूलों की सूची सौंप दी है।

जानकारी के अनुसार निदेशालय द्वारा अब इन स्कूलों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग ने इसके लिए अलग-अलग फीस स्लैब के आधार पर जुर्माने की राशि निर्धारित की है। जिन विद्यालयों की फीस एक हजार रुपये प्रति माह से कम थी, उन पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जबकि एक हजार से तीन हजार तक फीस लेने वाले स्कूलों पर 70 हजार तक का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरटीई के तहत सभी निजी स्कूलों को 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करनी होती हैं। इसके बावजूद कई स्कूलों ने दाखिले नहीं दिए। अब विभाग ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।- अंशु सिंगला , जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें