फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पोर्टल तो खुला लेकिन कॉलेजों में दाखिला लेने नहीं पहुंचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन में 50 छात्रों ने भी नहीं लिया दाखिला, मनपसंद कोर्स में सीटें नहीं मिलने से लौटे छात्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालयों में खाली सीटें भरने के लिए दाखिला पोर्टल दोबारा खोला था। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने दाखिले में खास रुचि नहीं दिखाई। 22 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चली प्रक्रिया में 10 दिन में 50 विद्यार्थियों ने भी दाखिला नहीं लिया।
जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक की करीब 700 और स्नातकोत्तर की करीब 150 सीटें अभी भी खाली हैं। महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों ने बताया कि दाखिले की जानकारी लेने सैकड़ों विद्यार्थी पहुंचे। हालांकि, ज्यादातर विद्यार्थी मनपसंद पाठ्यक्रम में सीटें नहीं मिलने के कारण वापस लौट गए। बल्लभगढ़ स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में करीब 20 विद्यार्थी जानकारी लेने आए, पर किसी ने दाखिला नहीं लिया। सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में 100 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे। इनमें से केवल 10 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। नचौली, सेक्टर-23, मोहना और सेक्टर-16 स्थित महिला महाविद्यालयों में भी कुल मिलाकर सैकड़ों विद्यार्थी जानकारी लेने पहुंचे। लेकिन दाखिला लेने वालों की संख्या इक्का-दुक्का ही रही।
विज्ञापन

पंडित जवाहर लाल नेहरू और बल्लभगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी रविंदर और सपना नागपाल ने बताया कि बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीए और बीएससी जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं। कुछ ही पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं, जिनमें विद्यार्थियों की रुचि कम रही है। यही वजह है कि पोर्टल दोबारा खुलने पर भी विद्यार्थी दाखिला लेने आगे नहीं आए। कई विद्यार्थी अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में सीट न मिलने से लौट गए।
विज्ञापन

जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कुल करीब सात हजार सीटें हैं। इनमें से लगभग 700 स्नातक और 150 स्नातकोत्तर सीटें अभी भी रिक्त हैं। स्नातक स्तर पर करीब 10 फीसदी और स्नातकोत्तर स्तर पर 6 से 8 फीसदी सीटें खाली हैं। पोर्टल दोबारा खोलने का उद्देश्य इन खाली सीटों को भरना था, लेकिन विद्यार्थियों की पसंद के पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं होने से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें