फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूलों में बच्चों को योग सिखाएंगे प्रशिक्षित शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग सिखाने के लिए शारीरिक शिक्षा के 52 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर-16 में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण डाइट पाली की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसमें शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर सुशील भड़ाना, अंकुर सिंह, मीनू आर्य, विकास यादव और गोविंद प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी शिक्षक अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को योग पढ़ाएंगे। इसका उद्देश्य हर विद्यार्थी तक योग पहुंचाना और बच्चों को शुरुआती स्तर से ही जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें