फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अभी तक नहीं बनाया गया पांटून पुल, किसानों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नदी के पार खेतों पर जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 10 से 12 किलोमीटर का चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यमुना नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से पांटून पुल नहीं बनाया गया है। पुल नहीं होने की वजह से किसानों को यमुना नदी के पार बने खेतों में बुवाई करने में परेशानी हो रही हैं।

जिले की सीमा में प्रति वर्ष तीन पांटून पुल बनाए जाते हैं। इनमें एक पांटून पुल एतमादपुर के पास, दूसरा शाहजहांपुर के पास और तीसरा छांयसा में बनाया जाता है। हर साल बरसात का मौसम शुरू होने से पहले पुलों को हटा दिया जाता है। इस पुलों के हटने से सबसे ज्यादा परेशानी गांव शाहजहांपुर, साहुपुरा, चांदपुर, अरुआ, फज्जुपुर, इमामुद्दीनपुर, नया गांव, मोठूका, लतीफपुर, दूल्हेपुर के हजारों ग्रामीणों को होती है। क्योंकि यमुना नदी के उस पार भी तीन हजार से अधिक एकड़ जमीन पर किसान खेती बाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

किसानों को बुवाई के लिए परेशानी ना हो उसके लिए इन पुलों को हर वर्ष 15 अक्टूबर के बाद बनाया जाता है। एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल नहीं बनाया गया है। जिस वजह से किसानों को यमुना नदी के उस पार बने खेतों में जाने के लिए 10 से 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



-

विभाग की ओर से पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है जोकि जल्द पूरा हो जाएगा। उसके बाद किसानों को खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी।- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें