फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टरों में सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे की योजना अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: 3
विज्ञापन

- एक साल पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तैयार की योजना
- शहर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए तैयार की गई थी योजना

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना फाइलों में दब कर रह गई है। इससे सेक्टर व कॉलोनियों में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। रोड पर जहां यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वहीं लूटपाट की वारदातें भी काफी बढ़ गई हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 1500 उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे सेक्टर-20ए में बने कमांड एंड कंट्रोल रूम शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी क्षेत्र में कई ऐसे चौक-चौराहे हैं जहां आए दिन दुर्घटनाएं, बाजारों में चोरी झपटमारी की वारदातें होती हैं। यहां कैमरे नहीं होने के कारण अपराधी आसानी से पुलिस की नजरों से बच निकलते हैं। वहीं चौक-चौराहों पर होने वाली घटनाओं के बारे में यातायात पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाती है। जिससे ब्लैक स्पॉट पर घटनाओं को रोका जा सके। इसे लेकर स्थानीय लोग व समाजसेवी कई बार स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से कैमरे लगाने की मांग कर चुके हैं। हाल ही में पुलिस प्रशासन ने भी यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। इसे लेकर करीब एक साल पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सभी ब्लैक स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की थी। एक साल पहले इसका सर्वे भी कराया गया था। इसमें 40 से अधिक लॉकेशन पर कैमरे लगाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा था कि सर्वे के बाद तीन माह में सभी कैमरे लगा दिए जाएंगे, लेकिन एक साल से योजना अधर में लटकी है। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर व कॉलोनियों में आए दिन चोरी, सरेआम लूटपाट, छीना झपटी की वारदातें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों सेक्टर-55 में कुछ बदमाश सरेआम सास बहू को बाथरूम में बंद कर घर में लूटपाट कर फरार हो गए थे। हालांकि करीब एक साल बाद जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। इस तरह की घटनाओं से सेक्टर व कॉलोनियों में लोग डरे-सहमे हैं।
विज्ञापन

वर्जन

सेक्टर व कॉलोनियों में मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। - विक्रम सिंह, सीईओ, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें