फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
30 लाख रुपये की ठगी में 6 आरोपी पहले किए जा चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कंपनी मालिक बनकर मैसेज भेजकर फाइनेंस मैनेजर से 30 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराया था। आरोपी की पहचान झज्जर के मांगवास गांव निवासी आकाश के तौर पर हुई। आकाश ने आरोपी विकेश का बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों को दिया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को सेक्टर-3 निवासी महिला ने शिकायत दी थी। वो निजी कंपनी में बतौर फाइनेंस मैनेजर कार्यरत हैं। उनके पास एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले के प्रोफाइल पर कंपनी का लोगो लगा था। उसने कंपनी मालिक बनकर बात की और खुद को किसी प्रोजेक्ट के लिए विदेश में बताया। वहां प्रोजेक्ट को लेकर जरूरत बताकर खातों में 30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में और रुपये मांगने पर शक हुआ तो ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम अब कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें