फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चीनी ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से 24 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने विदेश में बैठे ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल कुमार बैरवा के रूप में हुई है, जिसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी टेलीग्राम के जरिये चीन के जालसाजों से संपर्क में था और ठगी की रकम को यूएसडीटी (डिजिटल करेंसी) में बदलकर विदेश भेजता था।
विज्ञापन




सेक्टर-21डी निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों के फर्जी मामले में डराया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों ने प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन के नाम पर महिला से अलग-अलग किस्तों में 24,02,000 रुपये ठग लिए। जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम विशाल द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों में गई थी। पुलिस इस मामले में खाताधारक सहित चार आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें