फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर के लोगों ने सीईसी के सामने रखा अपना पक्ष

विज्ञापन
फरीदाबाद में अनंगपुर के लोग सीईसी के सामने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनंगपुर के लोगों ने सीईसी के सामने रखा अपना पक्ष - सीईसी सदस्य ने दिया घरों को बचाने का आश्वासन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनंगपुर गांव के लोगों ने अपने घरों को बचाने की गुहार लगाते हुए सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) के सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल से मुलाकात की। इस अवसर पर अनंगपुर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीईसी सदस्य को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। सीपी गोयल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वन संरक्षण अधिनियम के तहत उनके घरों को बचाने का प्रयास किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को फरीदाबाद पहुंचे सीईसी सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने सूरजकुंड स्थित एक होटल में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और जिला वन अधिकारी विपिन सिंह के साथ दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक की। बैठक में पत्रकारों को जाने की अनुमति नहीं थी इसके साथ ही अधिकारियों व लोगों के बीच हो रही वार्ता के दौरान भी कैमरे बंद करवा दिए गए थे।
विज्ञापन


अनंगपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतर सिंह, गौतम व अन्य लोगों ने बताया कि सीईसी सदस्य ने उनकी बात सुनी है व कहा है कि उनकी मिल्कियत से संबंधित दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जिला उपायुक्त के माध्यम से जमीन के कागजात सीईसी को सौंप दिए जाएंगे। सीईसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आबादी को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


4500 एकड़ जमीन की मांग कर रहे लोग
अनंगपुर गांव के लोग 4500 एकड़ जमीन को आबादी के रहने की जमीन बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी जमीन को उनकी बसावट के लिए छोड़ दिया जाए। वहीं दूसरी तरफ करीब 163 एकड़ जमीन को बसावट लायक होने की बात प्रशासन के समक्ष रखी गई थी। मामले को सुलझाने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से भी लगातार काम किया जा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि जब इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें