फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वास्थ्य सुविधाओं की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईएस मैपिंग से पता चलेगा जिले में कहां कितने अस्पताल
विज्ञापन

सेवाओं की उपलब्धता और कमियों का आकलन करना आसान होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजना अब डिजिटल आंकड़ों के आधार पर तैयार की जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग जीआईएस मैपिंग के जरिये सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष संस्थानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और कमियों का आकलन करना आसान होगा।

खास बात यह है कि मैपिंग से उन क्षेत्रों की भी पहचान हो सकेगी, जहां आबादी के अनुपात में स्वास्थ्य केंद्रों की कमी है और नए संस्थान खोलने की जरूरत है। इस व्यवस्था से फरीदाबाद के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का एकीकृत ब्योरा उपलब्ध होगा। डिजिटल मैप पर अस्पतालों की लोकेशन के साथ वहां मौजूद बुनियादी सुविधाओं और तस्वीरों को भी शामिल किया जाएगा। इससे लोगों को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी। वहीं, विभागीय अधिकारियों को भी यह पता लगाने में आसानी होगी कि किन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने रविवार को बैठक कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों की जीआईएस मैपिंग से संबंधित डाटा प्रस्तुत किया गया। परियोजना में स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के संस्थानों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें