फैंसी लाइट के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी का निर्माण भी जारी
विज्ञापन
विधायक मूलचंद शर्मा ने काम की कराई शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर-1 में 56 लाख रुपये से ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निगम की ओर से शुरू किए जा रहे इस काम का शुभारंभ रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने किया। ग्रीन बेल्ट को आकर्षक बनाने के लिए यहां फैंसी लाइट सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि वार्ड नंबर-1 सहित पूरे बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। वार्ड में पहले अटल पार्क का निर्माण हो चुका है, जबकि ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी जारी है। कार्यक्रम के दौरान पार्षद मुकेश डागर, नगर निगम के जेई अजय शास्त्री, निगम के पीआरओ जोगेंद्र रावत समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।