-पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
- शिव मंदिरों की रौनक ने भक्तों का मन मोह लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन के पहले सोमवार को स्मार्ट सिटी के शिव मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। अल सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया और दोपहर तक शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
एनआईटी तिकोना पार्क स्थित सिद्धपीठ काली मंदिर के प्रधान राकेश कुमार के अनुसार इस बार सावन मास 59 दिनों का होगा। खास बात यह है कि इस वर्ष सावन मास में आठ सोमवार होंगे। 10 जुलाई पहले सोमवार को जिले के मंदिरों में खास रौनक देखने को मिली। सुबह भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई। शिव भक्तों ने फूल और बेलपत्र से अपने आराध्य की पूजा की। सावन को लेकर पिछले करीब 10 दिनों से मंदिरों में साफ-सफाई व साज सज्जा की जा रही थी, सोमवार को मंदिरों की सजावट और तैयारियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
-
लोगों से बातचीत
सावन में सोमवार का विशेष महत्व है। इस वर्ष शिव पार्वती का आशीर्वाद भक्तों को अधिक मिलेगा, सुबह-सुबह बांके बिहारी मंदिर में जलाभिषेक किया है।
-कोमल शर्मा, एनआईटी-5
कई वर्षों के बाद विशेष संयोग बना है, इस बार प्रभु की आराधना के लिए 8 सोमवार मिलेंगे। पूरे परिवार के साथ महादेव के दर्शन किये।
-कोमल चावला, एनआईटी-5