फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छांयसा में अस्वाभाविक मौतों की संख्या 13 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार को दो और लोग बन गए काल का ग्रास, गांव में भय का माहौल व्याप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन। गांव छांयसा में शनिवार को अस्वाभाविक परिस्थितियों में दो और लोगों की मौत हो गईं। अब तक संबंधित गांव में अस्वाभाविक परिस्थितियों में कुल 13 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को 53 वर्षीय गफौंदी एवं हाजी नसीर की मौत हो गई। मौतों का सिलसिला जारी रहने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही मौतों पर स्वास्थ्य विभाग ने भी संज्ञान लिया है।

जिला सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय शर्मा एवं पीएचसी इंचार्ज डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने पूरे गांव का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को भी गांव में विशेष ओपीडी स्वास्थ्य शिविर लगाया। डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि ओपीडी शिविर में विभिन्न रोगों से प्रभावित 18 मरीज मिले। उनका परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां दी गई। डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि अस्वाभाविक मौतों के कारणों की जांच की जा रही है। अलग-अलग कारणों से मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि पानी के भी पांच सैम्पल लिए गए हैं। लैब से अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि दिन रात के लिए चौबीस घंटे के लिए एम्बुलेंस का भी प्रबंध छांयसा गांव के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला विधानसभा में उठाया जाएगा-विधायक



स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने गांव छांयसा का दौरा करने के बाद घोषणा की है कि अस्वाभाविक मौतों के मामले को विधानसभा के बजट अधिवेशन में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के लोग भयभीत हैं। स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी में भारी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। गांव निवासी ग्राम पंचायत के पूर्व पंच अब्दुल करीम ने सभी रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियों की मांग की है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें