फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहाड़ी रूटों पर बसों में बढ़ी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो से शिमला, हल्द्वानी, हरिद्वार आदि रूट पर जाती हैं रोडवेज बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले में रहने वाले लोग गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद कर रहे हैं। रोडवेज विभाग की ओर से कई पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। जिनमें यात्रियों की संख्या इन दिनों काफी देखने को मिल रही है।

बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज करीब 158 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें हरिद्वार, हल्द्वानी, जयपुर, राजस्थान, भरतपुर, खाटू श्याम, चंडीगढ़, पंचकुला, अमृतसर, बालाजी आदि रूट हैं। स्मार्ट सिटी में इन दिनों गर्मी ज्यादा होने के चलते यात्री ठंडी जगह पर जाना पसंद कर रहे हैं। इसलिए इन दिनों लोग सबसे ज्यादा शिमला, हल्द्वानी, हरिद्वार जैसे रूटों पर जाना पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से इन रूटों पर चलने वाली बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला रूट पर चलाई जाती हैं एसी बसें
ड्यूटी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी ओर से शिमला रूट पर ऐसी बसों का संचालन किया जाता है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। वहीं हल्द्वानी और हरिद्वार रूट पर अभी सामान्य बसों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इन रूटों पर भी एसी बसों का संचालन किया जाएगा। गर्मी की छुट्टी होने की वजह से इन तीनों रूटों पर सबसे ज्यादा यात्रियों की संख्या देखने को मिल रही है। जिससे राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें