फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भूजल स्तर को सुधारने के लिए बारिश के पानी को रोकेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 32.49 लाख रुपये से बनेंगे रीचार्ज स्ट्रक्चर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनसीआर में शामिल फरीदाबाद में भूमिगत जल की स्थिति को सुधारने के लिए नगर निगम अब बारिश के पानी को जमीन के अंदर पहुंचाकर अंडर ग्राउंड वाटर लेवल को रीचार्ज करेगा। निगम की ओर से शहर में रीचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे, जिससे बारिश के दौरान यह पानी बहने के बजाय सीधे भूमि के अंदर जाए और भूमिगत जल स्तर को सुधारा जा सके। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
नगर निगम की ओर से शहर में भूजल स्तर सुधारने और वर्षा जल को जमीन के भीतर पहुंचाने के लिए शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट (एसएएम 2.0) योजना के तहत ग्राउंड वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण कराया जाएगा। रीचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के लिए निगम 32.49 लाख रुपये खर्च करेगा। शहर में कई स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर यह रीचार्जिंग सिस्टम तैयार किए जाएंगे। जिससे अगले साल मानसून के दौरान बारिश के पानी को संचयित करके वाटर लेवल को सुधारा जा सके। फरीदाबाद में भूमिगत जल के लगातार गिरते हुए स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम ने काम शुरू किया है, जिससे जल स्तर को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चार महीने में पूरा किया जाएगा निर्माण
ग्राउंड वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर को तैयार करने की योजना तैयार हो चुकी है और इसका बजट भी निर्धारित कर दिया गया है। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और कार्यदायी संस्था से आवेदन मांगे गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था निर्माण शुरू करेगी। चार महीने में काम पूरा करना होगा। निगम के एक्सईएन नितिन कात्यान ने बताया कि भूमिगत जल स्तर सुधारने के लिए रीचार्ज सिस्टम तैयार किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी करके विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें