फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी पांच में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर सजाई दुकानों को पीछे हटवाया, त्योहारों में बढ़ जाती है भीड़
विज्ञापन

अवैध कब्जे के कारण आपातकाल में फंस जाती हैं दमकल की गाड़ियां


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नगर निगम की टीम ने एनआईटी पांच बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर और अस्थायी दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। निगम की टीम ने दुकानदारों को दुकानें सड़क से पीछे करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि वे जल्द से जल्द अपना अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा लें।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम, जेसीबी और पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने बाजार में सड़क तक फैली दुकानों को पीछे करवाया, ताकि आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क पर अतिक्रमण होने से जाम की स्थिति बनती है। इसके अलावा आगजनी जैसी आपात स्थिति में दमकल की गाड़ियों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजार में सड़क और रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है, जिससे आम लोगों के साथ आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें