नूंह। थाना क्षेत्र के सुडाका गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बोलोरो पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
मुस्तकीम पुत्र अहमद निवासी मेहलुका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 27 जनवरी को वह अपने रिश्तेदार की बाइक लेकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह सुड़ाका गांव के समीप पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो पिकअप ने उनको सीधा टक्कर मार दी। हादसे में मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। हादसे के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी रणवीर सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद की पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद