फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से निजात

विज्ञापन
बारिश के दौरान स्कूटी से जाती युवती। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार शाम हुई हल्की बारिश ने राहत दी। हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, सोमवार को तापमान में बदलाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन

शहर के मौसम में पिछले एक सप्ताह बदलाव जारी है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से जहां सप्ताह भर तापमान में गिरावट बनी रही, वहीं फिर तापमान में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हो गया है जो रविवार को भी जारी रहा। रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा। तेज धूप निकली रही। शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें