फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को गुणवत्ता और समय सीमा का पालन करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक और विकास कार्य की शुरुआत हुई। विधायक मूलचंद शर्मा ने मोहना रोड सेक्टर-64डी से चहल चौक सेक्टर-2 तक बनने वाली आरएमसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) फरीदाबाद की ओर से करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समय सीमा के अनुसार पूरा किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैसला, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, पवन सैनी, पार्षद योगेश शर्मा, राहुल गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें