फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिम में हुई कहासुनी की रंजिश में घर के बाहर गोली चलाकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पल्ला थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिलपत गांव में एक घर के बाहर दबंगों ने आकर धमकी देते हुए मंगलवार रात गोलियां चला दीं। दो गोलियां चलाकर बदमाश कार में सवार होकर यहां से भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ओमप्रकाश उर्फ विक्की के बयान पर पल्ला थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी का नाम नितिन रोहतकिया बताया गया है। नितिन व रोहित के बीच लगभग डेढ़ साल पहले जिम में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में ये वारदात करने की बात सामने आई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस को मामले में शिकायत तिलपत गांव के रहने वाले ओम प्रकाश उर्फ विक्की ने दी है। इनका कहना है कि मंगलवार रात को घर पर सोए हुए थे। देर रात 12.15 बजे इनके घर के गेट के सामने कुछ लड़कों की आवाज सुनाई दी। इन्होंने उठकर गेट के बाहर झांक कर देखा तो तीन लड़के बाहर खड़े थे। वे यहां से चले गए और कुछ पल बाद फिर से आए। इनमें से एक आरोपी ने पिस्तोल से गेट पर गोली चलाई और विक्की का नाम लेकर कहा कि बाहर निकल। विक्की ने एक आरोपी नितिन रोहतकिया को पहचान लिया। बाद में आरोपी घर से कुछ दूरी पर खड़ी आल्टो कार में सवार होकर भाग गए। आरोप है कि कार में बैठने से पहले भी आरोपी ने दूसरी गोली चलाई।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में भी दो गोली चलने की बात सामने आई है। आरोपी व उनकी कार यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वो गेट के पीछे न होते तो गोली उन्हें लग जाती। मामले में अब पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं आरोपी नितिन रोहतकिया पर पहले भी कई केस दर्ज है। नितिन का परिवार रोहतक का मूल निवासी है लेकिन काफी साल से परिवार फरीदाबाद में रहता है। आरोपी नितिन भी पल्ला थाना इलाके में रहता है और उस पर कई केस दर्ज है। एक केस में गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेजा था और जून महीने में ही वो जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें