फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फरीदाबाद का दौरा है प्रस्तावित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पांच जुलाई को प्रस्तावित फरीदाबाद दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री राजेश नागर ने कार्यक्रम स्थल अमृता अस्पताल के सभागार में मंच व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता का पहला फरीदाबाद दौरा संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। ऐसे में स्वागत समारोह गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें