फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भतोला गांव में पौधरोपण कार्यक्रम में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने सोमवार को भतोला गांव में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के सहयोग से किया गया था। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि पेड़ धरती के आभूषण हैं और हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल हमें स्वच्छ हवा देते हैं, बल्कि यह प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं को भी नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जब सामाजिक संस्थाएं आगे आकर इस तरह के कार्यक्रम करती हैं, तो यह एक सकारात्मक पहल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें