फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मार्केट कमेटी ने कराई सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरियाला से पन्नेहड़ा कलां जाने वाला लंबे समय से था जर्जर
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। नरियाला से पन्नेहड़ा कलां को जाने वाला मार्केट कमेटी का रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार ये गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण भी बनते थे। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद अब मार्केट कमेटी ने सड़क की मरम्मत का कार्य करवा दिया है।
मरम्मत कार्य के बाद अधिकांश हिस्से में सड़क की स्थिति बेहतर हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले धूल और गड्ढों के कारण सफर करना मुश्किल था, लेकिन अब स्थिति पहले से सुधरी है।
विज्ञापन

हालांकि, नरियाला गांव के समीप सड़क का एक हिस्सा अभी भी टूटा हुआ है, जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस संबंध में मार्केट कमेटी के जेईई सुनील ने बताया कि पूरे रास्ते पर पैचवर्क कराया गया है। उन्होंने कहा कि जो हिस्सा अभी टूटा हुआ है, वहां आसपास बने घरों का पानी सीधे सड़क पर आ जाता है, जिससे सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंचायत द्वारा नाली निर्माण आवश्यक है। जैसे ही पंचायत नाली बनवा देगी, उस हिस्से को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की है, ताकि सड़क पूरी तरह से सुचारू हो सके और लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें