फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वर्ण जयंती वर्ष में राजस्थान एसोसिएशन का होली मिलन समारोह बना यादगार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं के 50 वर्ष पूर्ण कर राजस्थान एसोसिएशन ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश किया है। इसी अवसर पर ग्रीनलैंड सीकरी में होली मिलन समारोह एवं रंगोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। संस्था पिछले 50 वर्षों से निरंतर समाज सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण के कार्य में सक्रिय रही है और हर वर्ष की तरह इस बार भी होली उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर,धनेश अदलखा सहित अन्य पार्षदों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। संस्था के अध्यक्ष गौतम चौधरी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजन को विशेष गरिमा और सुव्यवस्थित स्वरूप मिला। महासचिव उमेश झंवर एवं कोषाध्यक्ष गुलाब चंद वैद के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें