फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन।
विज्ञापन

जिले के बहिन थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बहिन थाना पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी शोकीन को गिरफ्तार किया। 6 फरवरी को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव कोट निवासी शोकीन ने जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना 28 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे की है, जब पीड़िता किताब लेने घर से निकली थी। रास्ते में सुनसान जगह पर कीकर के पेड़ों के बीच छिपे आरोपी ने उसे खींच लिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता घर लौटी तो रोने लगी और मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने तुरंत बहिन थाने में लिखित शिकायत दी, जिसमें आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें