फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 6 दिन से लिफ्ट खराब, तीसरी मंजिल तक पहुंचने में मरीज हो रहे और बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में लगभग 6 दिन से लिफ्ट खराब है। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं जांच कराने आने वाले मरीजों को 45 सीढ़ियां चलकर तीसरी मंजिल तक जाना पड़ रहा है। लिफ्ट के बाहर एक नोटिस चिपका हुआ है, जिसमें लिखा हुआ है कि लिफ्ट अस्थायी रूप से बंद है।
शहर में तपती गर्मी में मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें कई सीढ़ियां चढ़कर प्रयोगशाला में जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को हो रही है। मरीजों का कहना है कि कभी ऊपर तो कभी नीचे जाना पड़ रहा है। लिफ्ट खराब है, इसके कारण सीढ़ियों और रैंप से ऊपर नीचे आना जान पड़ रहा है। जिससे सांस फूल रही है और चल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीके अस्पताल की लिफ्ट के रखरखाव का ठेका जॉनसन कंपनी को एक साल के लिए दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद लिफ्ट का समय पर रखरखाव नहीं हो पा रहा है, जो कंपनी की जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें