फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ मोर को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव हीरापुर में लावरिस कुत्तों के हमले से घायल मोर ने मंगलवार को दम तोड़ दिया था। मोहना पीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया था। जिसके बाद बुधवार को वन विभाग और ग्रामीणों ने सेक्टर-17 में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव हीरापुर में लावरिस कुत्तों ने मोर को नोंच कर बुरी तरह घायल कर दिया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मोर को कुत्तों से बचाकर गांव ले आए और पुलिस को जानकारी देकर इलाज करने लगे, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद छांयसा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ले गई। वहीं, वन विभाग ने देर होने की वजह से मोर का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया। उसके बाद सेक्टर-17 वन विभाग और ग्रामीणों ने मोर का राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर राजकीय सम्मान के अंतिम विदाई दी। बजरंग दल के जिला प्रभारी ने बताया कि उन्होंने मोर को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन, नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें