-चंदन ठाकुर बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम के होम ऑफ हंटर्स मैदान पर मंगलवार को द जॉली क्रिकेटर्स ने फरीदाबाद स्कॉचर्स को एक विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में स्कॉचर्स ने चार विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहित खटकर ने 84, वैभव और जतिन ने 37-37 रन का योगदान दिया। द जॉली क्रिकेटर्स के लिए चंदन, लक्ष्य और सुनील ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में द जॉली क्रिकेटर्स ने आखिरी गेंद पर नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चंदन ठाकुर ने 41, राहुल शर्मा ने 40 और लक्ष्य ने 39 रन बनाए। फरीदाबाद स्कॉचर्स के वैभव को तीन और प्रताप को दो विकेट मिले। चंदन ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।