फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दूध के बढ़े दामों ने बढ़ाई महिलाओं की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलीं-पहले घरेलू खर्च के बाद कुछ राशि बच जाती थी, लेकिन अब नहीं बच पाती
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों के बाद अब दूध के बढ़े दामों ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। महिलाएं पहले से ही रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति से परेशान थीं कि अब दूध का खर्च भी बढ़ गया। इससे महिलाओं का बजट बिगड़ गया है।
गौरतलब है कि अमूल व मदर डेयरी ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं, जिसका सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा। बृहस्पतिवार सुबह से सप्लाई होने वाला दूध नए मूल्य के साथ बिका। इससे पहले 2025 में दूध का मूल्य बढ़ाया गया था।
विज्ञापन


अमूल फुल क्रीम दूध अब 70 से 72 रुपये प्रति लीटर
500 मिलीलीटर के पैक में स्लिम एन अब 27 रुपये का मिलेगा। ताजा दूध 30 रुपये, गाय का दूध 31 रुपये और गोल्ड दूध 36 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, अमूल फुल क्रीम दूध अब 70 से 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इससे आम आदमी के मासिक बजट पर असर होगा।
विज्ञापन




अब बचत करना मुश्किल हो गया

महिलाओं का कहना है कि वे पहले से ही गैस की किल्लत और बढ़ते दाम से परेशान हैं। अब दूध के बढ़ते दाम उनकी चिंता का विषय बने हुए हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी होगी। पहले जहां वे घरेलू खर्च के बाद कुछ राशि बचा लेती थीं, अब बचत करना मुश्किल हो गया है।


महिलाओं से बातचीत

बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि हमें राहत मिल सके और हम कुछ रुपये बचा सकें।
- भगवती, गृहणी

दूध जैसी चीज पर कटौती नहीं की जा सकती। यह जरूरी सामान है, लेकिन महंगाई के चलते विचार करने की आवश्यकता है।
- सुनीता, गृहणी

पहले पति से छुपकर कुछ रुपये बचा लेती थी, लेकिन अब बढ़ती महंगाई के कारण सारे रुपये वहां खर्च हो जाते हैं।
- रेनू, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें