फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू होने से करोड़ों के विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड हाईवे, नगर निगम मुख्यालय में बन रहा स्मार्ट सिटी भवन, बड़खल झील के सौंदर्यीकरण जैसे काम अधूरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में लगातार जहरीली होती हवा से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 319 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके चलते जिले में चल रहे कई बड़े निर्माण कार्यों को फिलहाल रोक दिया गया है।


जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का डीएनडी लिंक हिस्सा पूरा हो चुका है लेकिन शहर में अभी भी कई प्रमुख विकास परियोजनाएं अधूरी हैं। इनमें ग्रीन फील्ड हाईवे, नगर निगम मुख्यालय में बन रहा स्मार्ट सिटी भवन, बड़खल झील सौंदर्यीकरण और तिगांव क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन



दो हजार करोड़ के हैं मुख्य तीन प्रोजेक्ट

फरीदाबाद में सबसे बड़ा निर्माण कार्य ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का है, जो करीब 1650 करोड़ की लागत का कार्य है। वहीं, फरीदाबाद के सबसे मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक बड़खल झील का विकास कार्य करीब 110 करोड़ का है। इसके अलावा, जिले में बन रहा विज्ञान भवन भी कई सौ करोड़ का प्रोजेक्ट है। इन सभी प्रोजेक्ट पर फिलहाल रोक लग गई है।
विज्ञापन


वर्जन

प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर पानी का छिड़काव और चालान की प्रक्रिया भी जारी है। - संदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें