फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सदपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल, गंदगी और चोरी की घटनाओं ने छात्रों की बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। गांव सदपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बच्चों के लिए नहीं, बल्कि लापरवाही का प्रतीक बन चुका है। विद्यालय में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। छात्रों ने बताया कि वर्षों पहले लगाया गया आर.ओ. सिस्टम खराब पड़ा है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। वे घर से पानी लेकर आते हैं या फिर आसपास से किसी तरह पानी की व्यवस्था करते हैं। विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
बच्चों ने बताया कि चहारदीवारी न होने के कारण बार-बार चोरी होती है। स्कूल के कमरे खुले पड़े रहते हैं, जिससे शरारती तत्व रात में आकर सामान चोरी कर ले जाते हैं। विद्यालय में रखे पंखे, बिजली के तार और खेल सामग्री तक कई बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
विद्यालय की स्थिति का संज्ञान लिया गया है। आर.ओ. सिस्टम की मरम्मत के निर्देश दिए जा चुके हैं। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी जारी की गई है। बच्चों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित परिसर देना प्रशासन की प्राथमिकता है। -धीरज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें