फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदूषण से बच्चों की सेहत पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
खांसी और सांस की परेशानी लेकर पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की हवा में बढ़ते प्रदूषण के बीच छोटे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी बच्चे को लगातार खांसी आ रही है तो किसी को गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण के संपर्क में आने से बच्चों को सांस संबंधी दिक्कत और एलर्जी की परेशानी हो रही है। विशेषकर पहले से अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत है।

सेक्टर-3 निवासी, आरती ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके 4 साल के बेटे को लगातार सूखी खांसी आ रही है। दिन में तो वह ठीक रहता है, लेकिन रात होते ही उसकी खांसी इतनी बढ़ जाती है कि वह सो नहीं पाता और उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। वहीं, पल्ला निवासी, संगीता ने बताया कि उनकी बेटी को पहले से ही धूल-मिट्टी से थोड़ी एलर्जी है। इस बढ़ते प्रदूषण और धुंध के कारण उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई है। उसे तेज जुकाम के साथ हल्का बुखार भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो तो लापरवाही न करें और समय पर चिकित्सक से परामर्श लें। - डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें