फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़कों पर घूमने वाले लावारिस गोवंश को पहुंचाया गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु पालकों को निगम ने दिया अल्टीमेटम, सड़क पर पशुओं को छोड़ने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर अभियान तेज कर दिया है। निगम की टीम ने पिछले तीन दिनों में 50 गोवंश को पकड़कर मवई, गोपाल सहित अन्य गोशालाओं में पहुंचाया है। वहीं, पशु पालकों को भी चेतावनी दी गई है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसलिए वह अपने पशुओं को सड़क पर खुला बिल्कुल भी न छोड़ें।
निगम के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव, एनआईटी और बड़खल समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। सड़कों पर खुले घूमने वाले गोवंश के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में गोवंश को पकड़कर सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जा रहा है। पशु पालन करने वाले लोगों से भी संपर्क करके उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी उन्होंने लापरवाही की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
4 वाहनों के किए चालान
डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पशुओं को पकड़ने वाली टीम की गतिविधियों पर नजर रखकर उनकी रेकी कर रहे थे। यह लोग अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर टीम की रेकी करते हैं, जिससे उनकी पहचान न हो सके। यह लोग कई बार टीम के साथ विवाद और झगड़ा करने की कोशिश भी करते हैं। बुधवार को बीपीटीपी क्षेत्र में ऐसे ही एक व्यक्ति की बाइक का चालान किया गया। इससे पहले तीन अन्य लोगों के भी चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें