फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हर महीने एक लाख रुपये कमाने का लगातार दबाव बना रहा था पति

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की आत्महत्या के मामले में जीजा ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार को सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में चौथी मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिचा तनेजा की मौत के मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक के जीजा संजय खन्ना ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते दावा किया है रिचा ने आत्महत्या का कदम ससुराल वालों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया है।
परिजनों के अनुसार रिचा तनेजा पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और करीब एक लाख रुपये महीना कमाती थीं। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले बीमारी के कारण जब रिचा को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी, तो उसके बाद से ही ससुराल वालों का रवैया पूरी तरह बदल गया। जीजा संजय खन्ना ने आरोप लगाया कि रिचा का पति राहुल गोयल उस पर दोबारा नौकरी जॉइन कर हर महीने एक लाख रुपये कमाने का लगातार दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने पति राहुल गोयल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सट्टेबाजी का आदी है। वह रिचा से अब तक करीब 20 लाख रुपये ऐंठ चुका था। यही नहीं, आरोपियों की नजर रिचा के म्यूचुअल फंड में जमा करीब आठ लाख रुपये पर भी थी, जिसे वे जबरन हड़पने की कोशिश कर रहे थे। इस आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना से रिचा बुरी तरह टूट चुकी थी। वह अपने पीछे 12 वर्ष के दो जुड़वा बच्चे छोड़ गई है। घटना के बाद मृतक की बहन ने पति राहुल गोयल और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ बीपीटीपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें