फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंझावली पुल के निर्माण से संबंधित बाधा एक सप्ताह में होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता ने विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या पर नियंत्रण और विभिन्न विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जल निकासी व्यवस्था, सड़क एवं यातायात सुधार, चौकों के पुनर्विकास, पौधरोपण अभियान और आगामी जनकल्याण कार्यक्रमों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि मंझावली पुल के निर्माण से संबंधित बाधा एक सप्ताह में दूर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


बैठक में सेक्टर-21 से सैनिक कॉलोनी, लकड़पुर, प्याली, भड़कल सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से क्षेत्रवार रिपोर्ट ली गई और उन स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया जहां हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। समीक्षा के दौरान कहा गया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें