फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोमवार सुबह से ही शहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तेज धूप, बढ़ा हुआ तापमान और हवा में अत्यधिक नमी के कारण दिनभर भारी बेचैनी महसूस की गई। मौसम विभाग ने देर शाम तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


गर्मी और उमस के इस दौर ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई इलाकों में दोपहर के समय तक लू जैसे हालात भी देखे गए। सोमवार का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें